Apps को Hide कैसे करें | How to hide Apps in Android mobile.

हैलो दोस्तो आज मैं आपको बताने वाला हूं। कि आप अपने मोबाइल में किसी भी ऐप को हाइड कैसे कर सकते हैं। यानी आप अपने मोबाइल के किसी भी ऐप को कैसे छुपा सकते हैं। आपके पास कोई भी कंपनी को मोबाइल हो सभी मोबाइल में आप मोबाइल के ऐप को छुपा सकते हैं। तो अगर आप भी अपने मोबाइल के किसी भी ऐप को छुपा कर रखना चाहते हैं, तो चलिए दोस्तों मैं आपको बता देता हूं।


दोस्तों अपने मोबाइल के किसी भी ऐप को हाइड करने के लिए या छुपाने के लिए आपको अपने मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करनी होगी। जिसे आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। या इसे आप प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। आपको अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाना है। और सर्च करना है Apex Launcher. यह ऐप आपको मिल जाएगी, वहां से आप इस ऐप को डाउनलोड कर लीजिए।

अब आपको इस ऐप को ओपन करना है। और अपने मोबाइल पर सेट कर लेना है। मतलब यह जो ऐप है वह एक  Louncher है। जिसे आपको अपने मोबाइल पर सेट कर लेना है। सेट करने के लिए आपको अपने मोबाइल का होम बटन प्रेस करना है। और Apex Launcher सिलेक्ट करना है। और डिफॉल्ट पर क्लिक कर देना है। तो यह Louncher आपके मोबाइल पर सेट हो जाएगा। और आपके मोबाइल का पूरा लुक चेंज हो जाएगा। जो काफी अच्छा लगता है तो इसे आपको अपने मोबाइल पर सेट कर लेना है।

अब आपको अपने मोबाइल का होम बटन क्लिक करना है। तो यहां पर आपके सामने काफी सारे ऑप्शन आएंगे। जिनमें एक ऑप्शन होगा Hidden Apps का, तो आपको Hidden Apps पर क्लिक करना है। अब यहां पर आपको Add Hidden Apps पर क्लिक करना है। और जिस भी ऐप को आप हाइड करना चाहते हैं। उसको सिलेक्ट कर लेना है। जब आप ऐप को सिलेक्ट कर लेंगे, तो यह ऐप आपके मोबाइल से हाइड हो जाएगा। लेकिन आपको कुछ सेटिंग और भी करनी होगी।

आपको ऊपर एक सेटिंग का आइकन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है। अब यहां पर पासवर्ड को ऑन कर देना है। और यहां पर अपनी मनपसंद का कोई भी पैटर्न सेट कर लेना है। अब आपको gesture पर क्लिक करना है। और 3 नंबर वाला ऑप्शन सेलेक्ट कर लेना है। अब नीचे के जो दो ऑप्शन है। उन दोनों ऑप्शन को आपको बंद कर देना है। अब आपके मोबाइल में सभी सेटिंग्स हो चुकी हैं। अब आपको अपने मोबाइल की होम स्क्रीन पर आ जाना है।

अब मैं आपको बता देता हूं कि आपका हाइड हुआ ऐप कहां पर है। और कैसे आपको उसे यूज करना है। तो आपको अपने मोबाइल के होम स्क्रीन पर 2 फिंगर को नीचे की तरफ स्लाइड करना है। अब आपको यहां पर पैटर्न डाल लेना है। पैटर्न डालते ही आपके सामने जो भी ऐप आपने हाइड किये होंगे, वे आ जाएंगे। अब आप जिस भी ऐप को यूज करना चाहते हैं। उस पर क्लिक करिए और यूज कर लीजिए। अगर इसे unhide करना चाहते हैं। तो unhide पर क्लिक करके, unhide कर लीजिए।

तो इस तरह से दोस्तों आप अपने किसी मोबाइल मैं किसी भी App को Hide कर सकते हैं। आशा करता हूं आपको आर्टिकल पसंद आया होगा। आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।

App Link :-

5 Comments

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. आपकी जरूरत जानकारी इस link मे है। click Now

    Hot girl WhatsApp Group jion click Now

    Girl Telegram group link click Now

    active हिंदी लव,स्टेटस,रोमांटिक, शायरी व्हाट्सएप ग्रुप लिंक click Now

    मजेदार चुटकुले या किसी मजेदार के लिए click करे click Now

    ReplyDelete
Previous Post Next Post