Notisave App Review | read deleted message on whatsapp | offline Chat

हेलो दोस्तो आज मैं आप लोगों को एक ऐसी ऐप बताने वाला हूं। जिससे आप व्हाट्सएप के डिलीटेड हुए मैसेजेस को रिकवर कर सकते हैं। यानी उन्हें आप पढ़ सकते हैं। और दोस्तों आप व्हाट्सएप पर ऑफलाइन रहकर किसी से भी चैट कर सकते हैं। यानी आप व्हाट्सएप पर किसी से भी चैट करेंगे लेकिन किसी को भी आप व्हाट्सएप पर ऑनलाइन नहीं दिखाई देंगे। तो बहुत ही कमाल की ऐप है, अगर आप कोई डिलीटेड मैसेज पढ़ना चाहते हैं। और ऑफलाइन रहकर मैसेज करना चाहते हैं। तो इस ऐप को आप यूज कर सकते हैं।


इस ऐप को कैसे डाउनलोड करें?

दोस्तों इस ऐप का नाम नॉटी सेव है, तो आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाइए। और वहां पर सर्च कीजिए, Noti Save यह ऐप आपको मिल जाएगी। वहां से आप इसे इंस्टॉल कर सकते हैं। या दोस्तों इस आर्टिकल के नीचे आपको एक डाउनलोड का बटन मिलेगा। उस पर आप क्लिक कीजिए, और आप प्ले स्टोर में पहुंच जाएंगे। और वहां से आप इस ऐप को इंस्टॉल कर लीजिए। आपको अपने प्ले स्टोर में सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस ऐप को कैसे यूज करना है?

दोस्तों इस ऐप में सेटिंग करना बहुत ही आसान है। बस आपको इस ऐप को ओपन करना है। आपको यहां पर एक परमिशन अलाओ कर दे नहीं है। और यहां पर एक नोटिफिकेशन की परमिशन भी आपको अलाव कर देने हैं। अब आपके सामने यहां पर आपके मोबाइल के सभी ऐप्स आ जाएंगे। यहां पर से दोस्तों आप सभी एप्स को बंद कर दीजिए। और सिर्फ व्हाट्सएप को ऑन रखिए, क्योंकि हम व्हाट्सएप के ही डिलीटेड मैसेज पढ़ना चाहते हैं। तो इसलिए व्हाट्सएप को जो है वह आपको ऑन रखना है। बस आपको इस ऐप में अब कुछ भी नहीं करना है।

अब दोस्तों जब भी आपके व्हाट्सएप पर कोई मैसेज करके उस मैसेज को डिलीट कर देगा। तो आपको उस मैसेज को पढ़ने के लिए बस इस ऐप को ओपन करना है। और जिस बंदे ने आपको मैसेज करके मैसेज डिलीट किया है, उसका नाम यहां पर आपको दिखाई देगा। उस पर क्लिक करके ओपन कर लेना है। तो यहां पर आपकी पूरी चैट ओपन हो जाएगी। जिसमें जो मैसेज उसने डिलीट किया होगा। वह भी मैसेज आप यहां पर से पढ़ सकते हैं। और बात करें दोस्तों ऑफलाइन चैट की, की आप ऑफलाइन चैट कैसे करेंगे। तो यहां पर ही आपको जो भी मैसेज उसको करना है। वह यहीं से आप लिखिए और उसको मैसेज सेंड कर दीजिए। आपको व्हाट्सएप ओपन नहीं करना है। इसी ऐप से आपको मैसेज करना है। तो जब उसके पास मैसेज जाएगा। तो उसको आप ऑनलाइन नहीं दिखाई देंगे और मैसेज उसके पास चला भी जाएगा।

तो इस तरह से आप व्हाट्सएप के डिलीटेड मैसेजेस को पढ़ सकते हैं। और आप व्हाट्सएप पर ऑनलाइन आए बिना ही व्हाट्सएप पर चैट कर सकते हैं। और किसी को आप ऑनलाइन भी नहीं दिखाई देंगे। तो आशा करता हूं, आपको यह ऐप पसंद आई होगी। और हमारा आर्टिकल भी आपको पसंद आया होगा। आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।

मुख्य विशेषताएं

  • नोटि-बार पर दिखाई जाने वाली सूचनाएं स्वतः सहेजना
  • अपने नोटि-बार को साफ रखें
  • एक ही बार में सभी ऐप्स से सूचनाएं खोजें
  • व्हाट्सएप और अन्य दूतों का समर्थन करता है।
  • नए संदेशों को स्वतः सहेजना
  • दूतों से छवियों को स्वतः सहेजना
  • व्हाट्सएप स्टेटस को ऑटो सेव करें
  • संदेशों को निजी तौर पर पढ़ें।
  • दूतों पर "रीड मार्क" छोड़े बिना, निजी तौर पर पढ़ें।
  • ऑफ़लाइन स्थिति दिखाते हुए चैट पढ़ें।
  • प्रबंधन करने में आसान।
  • पढ़ने में आसान।

Post a Comment

Previous Post Next Post