WhatsApp auto reply । WhatsApp में auto reply कैसे करें?

हेलो दोस्तों, आज मैं आप लोगों को बताने वाला हूं, कि आप अपने व्हाट्सएप पर ऑटो रिप्लाई फीचर को कैसे ऑन कर सकते हैं। दोस्तों उससे पहले मैं आपको बता दूं कि auto reply होता क्या है। दोस्तों अगर आप busy हो और आपको व्हाट्सएप पर किसी का मैसेज आ जाए। तो दोस्तों आपको अपना काम छोड़कर उसका रिप्लाई देना पड़ता है। रिप्लाई नहीं देते हैं, तो सामने वाले को बुरा लगता है। तो ऐसे में दोस्तों आप इस फीचर को ऑन कर सकते हैं। जिससे जब भी आपको कोई मैसेज करेगा। तो आपका व्हाट्सएप उसको खुद रिप्लाई कर देगा। आपको रिप्लाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। और इसमें आप अपनी मर्जी के कोई भी मैसेज सिलेक्ट कर सकते हैं जिन्हें आप यूज़ करना चाहते हैं।


दोस्तों अगर आप भी अपने व्हाट्सएप पर ऑटो रिप्लाई फीचर को ऑन करना चाहते हैं। जिससे जब भी आपको कोई मैसेज करें तो ऑटोमेटिक उसको रिप्लाई चला जाए आपको रिप्लाई ना करना पड़े। तो उसके लिए दोस्तों आपको अपने मोबाइल में एक छोटी सी ऐप डाउनलोड करनी होगी। बिना ऐप को डाउनलोड किए आप ऐसा अपने व्हाट्सएप में नहीं कर सकते हैं। तो आपको अपने मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करने हैं। छोटी सी ऐप है, उसे आप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लीजिए।

ऐप को कैसे डाउनलोड करनी है।

दोस्तों इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको इस आर्टिकल के नीचे जाना है। वहां पर आपको एक डाउनलोड का बटन मिलेगा नीले कलर का। उस पर आपको क्लिक करना है और इस ऐप को डाउनलोड कर लेना है। या दोस्तों आप एक काम करिए आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाइए, और वहां पर सर्च कीजिए व्हाट्सएप ऑटो रिप्लाई। आपको वहां पर ऐप मिल जाएगी उसे आप डाउनलोड कर लीजिए।

ऐप में सेटिंग कैसे करनी है?

दोस्तों इस ऐप में सेटिंग करना बहुत आसान है। आपको इस ऐप को ओपन कर लेना है। और यहां पर जो भी परमिशन होंगी वह सभी आपको अलाव कर देनी है। उसके बाद में ऊपर आपको थ्री डॉट्स पर क्लिक करना है। सेटिंग पर क्लिक करना है। reply header पर क्लिक करना है। और यहां पर सबसे पहले इसको आप को बंद कर देना है। अब आपको इस ऐप के होम पेज पर चले जाना है। यानी जहां पर ऐप ओपन होता है। वहां पर आपको चले जाना है।

अब यहां पर आपको ऊपर एक मैन्यू का ऑप्शन मिलेगा, उस पर आपको क्लिक करना है। कस्टम रिप्लाई पर आपको क्लिक करना है। यहां से इस को ऑन कर देना है। + बटन पर क्लिक करना है। अब यहां पर आपको जो मैसेज आता है। मतलब आपके दोस्त आपको सबसे पहले क्या मैसेज करते हैं। वह आपको यहां पर लिख लेना है। जैसे कि हाय या हेलो यह सभी लोग करते हैं। उसके बाद में आपको यहां पर से रिप्लाई में लिखना है। जो आप लिखना चाहते हैं। मतलब जो आप उसको रिप्लाई देना चाहते हैं। जैसे कि अगर आपका दोस्त आपको हाय कहता है। तो आपको हाय लिख लेना है पहले उसमें। और हाय के बदले आप क्या रिप्लाई देना चाहते हैं उसको। वह आपको रिप्लाई वाले ऑप्शन में लिख लेना है।

अब दोस्तों जब भी आपको आपका दोस्त हाय लिख कर सेंड करेगा, तो यहां पर आपने जो भी रिप्लाई में लिखा होगा। वह ऑटोमेटिक उसके पास मैसेज चला जाएगा। आपको नहीं व्हाट्सएप ओपन करने की जरूरत है और ना ही उसको रिप्लाई करने की जरूरत है। आपका व्हाट्सएप ऑटोमेटिक उसको मैसेज सेंड कर देगा, जो आपने रिप्लाई में लिखा होगा। और यहां पर से आप कई सारे मैसेजेस और उनके रिप्लाई को ऐड कर सकते हैं। तो इस तरह से दोस्तों आप अपने व्हाट्सएप पर ऑटो रिप्लाई का फीचर को ऑन कर सकते हैं।

आशा करता हूं दोस्तों आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। और आप समझ गए होंगे, कि किस तरह से हम अपने व्हाट्सएप पर ऑटो रिप्लाई फीचर को लगा सकते हैं। और ऑटोमेटिक रिप्लाई कर सकते हैं। आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।

इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

1 Comments

  1. स्नैपचैट मे लड़की पटाएclick Now

    ReplyDelete
Previous Post Next Post